बरौलिया गांव के पास महिलाओं और युवतियों ने नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रदर्शन किया

बरौलिया गांव के पास महिलाओं और युवतियों ने नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रदर्शन किया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।बरौलिया गांव के पास महिलाओं और युवतियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पुतले के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी युवतियों का कहना था कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्त बनाता है। उनके अनुसार, इस अधिनियम का विरोध करना महिलाओं के अधिकारों का विरोध है।युवतियों ने "महिला आरक्षण लागू करो" और "नारी शक्ति का सम्मान करो" जैसे नारे लगाए। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं को आगे बढ़ाने के सपने को टूटने नहीं देंगी।इस अवसर पर शिल्पा श्रीवास्तव, दीप्ति मिश्रा, अल्का सैनी, पुष्पा वर्मा, लक्ष्मी देवी, सुरभि यादव, रिया वर्मा, कुंवारी काजल, सोनाली शुक्ला, माला देवी, रोहित सिंह, अभिनव शुक्ला, सर्वेश अवस्थी, इंद्रमणि उपाध्याय,नागेंद्र सिंह, पुष्कर, तुषार निगम, दिनेश रावत और सुलेहव अंसारी सहित कई युवक-युवतियां उपस्थित रहे।