सरयू नदी के उत्तरी छोर थाना टिकैत नगर क्षेत्र के परसावल गांव में वर्फ की फेरी वाले युवक की खौफनाक हत्या थाना टिकैत नगर पुलिस, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार आदि मौके पर पहुंचे हत्यारोपी को अरेस्ट किया गया
अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के सरयू नदी के उत्तरी छोर पर बसे थाना टिकैत नगर के ग्राम परसावल में एक 50 वर्षीय अधेड ने थाना रामनगर क्षेत्र के बेहटा निवासी बर्फ विक्रेता बब्लू 22 वर्ष की निर्मम हत्या कर दी है।घटना की सूचना पर पहुंची टिकैत नगर पुलिस ने हत्या अभियुक्त को गिरफ्तार कर शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। शनिवार को थाना टिकैत नगर क्षेत्र के ग्राम परसावल में थाना रामनगर क्षेत्र के बेहटा गांव का रहने वाला बब्लू की शंकर यादव से कहा सुनी हो गई।उसके बाद शंकर यादव ने खौफनाक अंजाम देते हुए बांके से बब्लू का सर धड से अलग कर सिर साथ घर ले गया। सूचना पर पहुंची टिकैत नगर थाने की पुलिस ने हत्यारोपी शंकर यादव को अरेस्ट कर शव का पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।सूचना पर उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर,अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, लेखपाल अश्वनी कुमार आदि मौके पर पंहुच कर घटना स्थल का जायजा लिया एंव थाना टिकैत नगर पुलिस से बातचीत की।









