हैवतपुर गांव में माता रानी का जागरण

निष्पक्ष जन अवलोकन

हैवतपुर गांव में माता रानी का जागरण

बदायूं/बिल्सी। गांव हैवतपुर में देर रात्रि माता रानी के जागरण का आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण, हनुमान जी एवं शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियों का मंचन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उझानी से आई जागरण पार्टी की गायिका रागिनी ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। रामबहादुर, रमन कुमार, राजेश कुमार, सत्यवान, भजनलाल, नन्हे सहित अन्य भक्तों का विशेष योगदान रहा।