बेनी प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित

बेनी प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह (बाराबंकी) । किसानों, मजलूमों और जरूरतमंदों के हक-अधिकारों की रक्षा के लिए बाबूजी हमेशा संघर्ष के लिए तैयार रहते थे। आम जनमानस की सुख-सुविधाओं हेतु उन्होंने अनेक विकास कार्य किए, जो आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने व्यक्त किए। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा ‘बाबूजी’ की छठवीं पुण्यतिथि पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हिमांशु यादव ने किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाबूजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबूजी ने हर जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों को समान अधिकार दिलाने के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए। प्रदेश और केंद्र सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने न केवल बाराबंकी बल्कि पूरे प्रदेश और देश में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया। विचार गोष्ठी में जिला महासचिव हिमांशु यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, बीरेंद्र प्रधान, मौलाना असलम, ज्ञान सिंह यादव, सुरेश चंद्र गौतम, प्रदेश सचिव रजनी यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदुमन यादव, कामता प्रसाद यादव सहित अनेक पदाधिकारियों ने बाबूजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।