कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को 450 ग्राम सूखा गांजा के साथ किया गिरफ्तार
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कर्वी पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 450 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उ0नि0 रामकुमार दुबे मय हमराह का0 इन्दल कुमार द्वारा अभियुक्त श्यामलाल पुत्र रामबचन राजपूत निवासी कालूपुर पाही कलारन पुरवा कर्वी चित्रकूट को 450 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्वी में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम- 1.चौकी प्रभारी खोह उ0नि0 रामकुमार दुबे 2. का0 इन्दल कुमार









