सोनभद्र में अवैध अस्पतालों का खेल स्वास्थ्य विभाग फेल

सोनभद्र में अवैध अस्पतालों का खेल स्वास्थ्य विभाग फेल

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/ सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्राइवेट अस्पतालों व क्लिनिक का जांच किया जा रहा है जिसमें कुछ दिन पहले कुछ अस्पतालों व क्लिनिक बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित पाया गया जिस पर कार्यवाही के बजाए नोटिस का खेल खेला जा रहा है स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों के साथ सांठ-गांठ बना कर जनपद में आधा दर्जन बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल संचालित हो रहा है वहीं दूसरी ओर शिकायत के पश्चात भी नोडल अधिकारी कार्यवाही करने से बच रहे हैं जिससे अवैध अस्पताल संचालकों का हौसला और भी बढ़ा रहा है स्वास्थ्य विभाग केवल घटनाओं के बाद संकिय होता है और पहुंचकर जांच करने के नाम पर पुरे मामले को रफा-दफा कर दिया जाता हैं।