श्याम नगर के हनुमान मंदिर पर रमेश गुप्ता द्वारा आयोजित भन्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने परसाद ग्रहण किया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के श्याम नगर स्थित हनुमान मंदिर पर भन्डारे का आयोजन दिनेश कुमार गुप्ता रमेश गुप्ता आदि द्वारा किया गया जिसमें क्षैत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पूडी सब्जी बुंदिया प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया।इस मौके पर शिवम गुप्ता हेमंत गुप्ता, विवेक, जतिन गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता आदि ने प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया।इसी क्रम में श्री कोटवा धाम के सबरी आश्रम,तथा हनुमान मंदिर के सामने पूदन गुप्ता आदि ने विशाल भन्डारे का आयोजन किया। भन्डारे में पूडी सब्जी, बुंदिया, प्रसाद वितरित किया गया। तहसील मुख्यालय सिरौलीगौसपुर में सत्यनाम वर्मा एडवोकेट, राजीव वर्मा आदि द्वारा सरबत पिलाकर पुण्य कमाई गयी।कस्बा बदोसरांय, मरकामऊ, पंजरौली आदि स्थानों पर भी भन्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया।









