ब्लाक सभागार सिरौलीगौसपुर में पंचायत सहायकों व पंचायत सचिवों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया
अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ब्लाक सभागार सिरौलीगौसपुर में पंचायत सहायकों और पंचायत सचिवों को पंचयती राज विभाग के मुख्य प्रशिक्षक अरुण कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान आन लाइन सामान खरीदने को लेकर प्रेरित किया जेम पोर्टल के माध्यम से बताया गया ग्राम स्वराज क्या है। प्रशिक्षण में इंचार्ज सहायक विकास अधिकारी पंचायत विवेक कुमार, सचिव अरविंद कुमार यादव, सुरेश चंद्र यादव, मनीष शुक्ला, वीरेन्द्र तिवारी, आशीष कुमार, राजेश कुमार रावत एंव पंचायत सहायक मौजूद रहे।









