सिरतौल रॉयल ने वारियर्स टीम को हराया

निष्पक्ष जन अवलोकन

सिरतौल रॉयल ने वारियर्स टीम को हराया

बदायूं/बिल्सी। गांव सिरतौल में जारी सिरतौल प्रीमियर लीग में शुक्रवार को सिरतौल रॉयल ने सिरतौल वारियर्स को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वारियर्स ने 10 ओवर में 104 रन बनाए, जो टूर्नामेंट का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। 105 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल टीम ने 9.3 में ही 105 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मनी उपाध्याय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।