कोटवा सडक के निकट सनाकापुर में मां सन्तरी देवी का विशाल भन्डारे का आयोजन रामदीन रावत ने किया
अजय रावत बाराबंकी। तहसील राम सनेही घाट के ग्राम सनाकापुर में मां सन्तरी देवी के विशाल भन्डारे में क्षेत्र के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया है। शुक्रवार को कोटवासडक के निकट ग्राम सनाकापुर के रामदीन रावत,ललित रावत एडवोकेट, मुकेश कुमार पत्रकार आदि द्वारा मां सन्तरी देवी का विशाल भन्डारे का आयोजन किया जिसमें उमेश कुमार रावत सन्तोष, राम सुरेश रावत, मूलचंद रावत, सहित बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भन्डारे में प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया है।









