संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में 548 का उपचार किया गया

संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में 548 का उपचार किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन जितिन रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ चिकित्सकों ने 548 नये पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी हैं। बुधवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में सी एम एस डाक्टर ए के प्रियदर्शी, अधीक्षक डाक्टर इकबाल, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर गौरव कृष्ण, डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर हसन सलीम ने 548 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया। वहीं 215 मरीजों के खून की जांच करवाई गई।तथा करीब चार दर्जन मरीजों के डिजिटल एक्सरे कराये गये हैं।