राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बदोसरांय में शताब्दी वर्ष के उपलप्क्ष में पथ संचलन का आयोजन किया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बदोसरांय में शताब्दी वर्ष के उपलप्क्ष में पथ संचलन का आयोजन किया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बदोसरांय में शताब्दी वर्ष के उपलप्क्ष में पथ संचलन का आयोजन किया निष्पक्ष जनअवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बदोसराय कस्बे में पथ संचालन का आयोजन किया गया। मातन मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। जिला संघ संचालक राजबहादुर के नेतृत्व में निकाली गई यह यात्रा मातन मंदिर, विदुर आश्रम से शुरू होकर बदोसराय के मलामत शाह गेट तक पहुंची। वहां से मुड़कर यह कस्बा बदोसराय चौराहे पर पहुची जहां स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने पूर्ण गणवेश धारण कर पथ संचलन में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, जिला मंत्री रामसागर कनौजिया ,प्रहलाद कुमार विमल, और रामनिवास लोधी सहित कई कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। कार्यक्रम में बृजेश शुक्ला, नीरज वर्मा, अमित भैया राम जी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, रुद्र प्रताप पाण्डेय और आलोक कनौजिया सहित दर्जनों अन्य लोग भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा। कोतवाली बदोसराय प्रभारी अजीत कुमार विद्यार्थी, विश्वनाथ सिंह, आशीष सिंह और प्रहलाद कुमार सहित कई पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद थे।इस आयोजन में महेंद्र विभाग शारीरिक प्रमुख और ब्रजेश शुक्ला घोष प्रमुख के रूप में उपस्थित रहे।