राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश का 66वां प्रांतीय अधिवेशन जिला मुख्यालय में सम्पन्न

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश का 66वां प्रांतीय अधिवेशन जिला मुख्यालय में सम्पन्न
राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश का 66वां प्रांतीय अधिवेशन जिला मुख्यालय में सम्पन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश का 66वां प्रांतीय अधिवेशन जिला मुख्यालय में सम्पन्न हो गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति की मौजूदगी में सर्वसम्मति से संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिला मुख्यालय स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित अधिवेशन में मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। संस्कारित छात्रों के जरिए शिक्षक पूरे समाज को संस्कारवान बनाते है। कहा कि उन्होंने छात्र जीवन से अब तक हमेशा शिक्षकों को सम्मान दिया है। बताया कि प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार शिक्षकों के हित में कार्य कर रहीं हैं। इस अधिवेशन में शिक्षकों द्वारा बताई गईं समस्याओं का निराकरण वह सम्बन्धित विभागीय मन्त्रियों के साथ वार्ता करके कराएंगे। मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि इस क्षेत्र में कार्यरत शिक्षक कोई समस्या होने पर उन्हें अवगत कराएं। जिससे स्थानीय स्तर पर और सदन में उनकी मांग उठाकर निराकरण कराया जा सकें। अधिवेशन में संघ की ओर से 15 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया गया। शिक्षक नेता रामेश्वर पाण्डेय द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य व समकक्ष समूह ख उच्चतर पदों पर केवल राजकीय शिक्षकों से ही पदोन्नति करने, माध्यमिक शिक्षा विभाग के पदों के सापेक्ष खण्ड शिक्षाधिकारियों की पदोन्नति की व्यवस्था समाप्त करने की मांग की गई। संघ संरक्षिका छाया शुक्ला ने कहा कि अध्यधिक पोर्टल व एप्प का प्रयोग होने से विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल नहीं बन पा रहा है। ऐसे में इन पोर्टल और एप्प का प्रयोग कम किया जाना चाहिए। साथ ही आॅनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया के जरिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी विद्यालयों के रिक्त पदों को दर्शाया जाए और आॅफलाइन प्रक्रिया को बंद किया जाए। अधिवेशन में प्रांतीय पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जिसमें सत्यशंकर मिश्र प्रांतीय अध्यक्ष, जेड.आर. खान कार्यकारी अध्यक्ष, अरुण यादव प्रांतीय महामंत्री, पुरुषोत्तम प्रजापति व आलोक कुमार पाण्डेय वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष, नरेन्द्र भार्गव व विवेक सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा अनिल कुमार वरिष्ठ संयुक्त प्रांतीय मंत्री चुने गए। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ प्रदीप शुक्ला एवं रवीन्द्र यादव ने किया। नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, चुनाव अधिकारी पीईएस विजय सोनी, आशीष मिश्रा, कार्यक्रम संयोजिका कमला साहू, संयोजक कैलाश चन्द्र शुक्ला, लवकुश पटेल, कंचन माला, विमल त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह, वीणा गौड, नूर-उल-हुदा, वेद प्रकाश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रामकेश, प्रमोद पाल, गुडिया, रेखा, रमेश वर्मा, नरेन्द्र मिश्रा, अजय त्रिपाठी, विनोद कुमार, प्रकाश सिंह, अलख निरंजन, गुंजन सिंह, प्रियंका अवस्थी, रश्मि, शशिकला, शालिनी, धर्मेन्द्र, मयंक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।