माध्यमिक स्तर राजापुर क्षेत्र की क्षेत्रीय रैली स्व लाला भाई पटेल इण्टर कॉलेज कपना में तीन दिवसीय रैली का समापन किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।(पहाड़ी ) माध्यमिक स्तर राजापुर क्षेत्र की क्षेत्रीय रैली स्व लाला भाई पटेल इण्टर कॉलेज कपना में तीन दिवसीय रैली का समापन गुरुवार को मुख्य अतिथि कपना इण्टर कॉलेज प्रधानाचार्य आनन्द कुमार एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य बछरन गोवर्धन सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती में दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलने भी बहुत जरूरी है खेलकूद रैली प्रतियोगिताओं में भाग लेने से शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से शरीर विकसित होता है। खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी अब जिला स्तरीय रैली की तैयारी निरंतर करते रहना चाहिए। जिससे सफलता जरूर मिलेगी। विशिष्ट अतिथि स्व. नाथूराम चंदेल इण्टर कॉलेज बछरन प्रधानाचार्य गोवर्धन सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी है। उन्हें निराश नहीं होना चाहिए उनको अगले वर्ष के लिए तैयारी करने में जुट जाना चाहिए जिससे विजेता का किताब जरूर मिले। पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, पढ़ोगे लिखोगे खेलोगे बनोगे लाजवाब। क्रीड़ा प्रभारी संजय कुमार जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय रैली की खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई हैं। जिसमें 10 विद्यालयों की टीम प्रतिभाग किया। उन प्रतिभागियों में सीनियर बालिका वर्ग में कपना की छात्रा खुशबू देवी 200मी 400मी 800मी दौड़ प्रथम स्थान प्राप्त करके चैंपियन खिताब अपने नाम किया। वहीं रिया देवी जीजीआईसी राजापुर की छात्रा डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, गोला फेक मे प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन बनी। जूनियर स्तर बालिका वर्ग कपना की छात्रा अंशिका देवी गोलाफेक, लम्बीकूद, ऊँचीकूद, प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन बनी। जीजीआईसी राजापुर की छात्रा प्राची पाण्डेय 100मी, 200मी, 100मी बाधा दौड़ मे प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियन बनी। इस रैली मे स्व लाला भाई पटेल इण्टर कॉलेज कपना का दबदबा रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीकेशन व्यायाम शिक्षक बरेठी ने किया। खेलकूद के निर्णायक के रूप में सुनील सिंह क्रीड़ा प्रभारी कपना, संजय यादव छीबों, जय सिंह बछरन, अजीत कुमार राजापुर, अमोल सिंह कपना, राजकरन सिंह व्यायाम शिक्षक, रामनारायण साहू ब्लाक व्यायाम शिक्षक पहाड़ी, कृष्ण मुरारी पाण्डेय व्यायाम शिक्षक बक्टा खुर्द, श्यामसुंदर यादव व्यायाम शिक्षक छेछरिया खुर्द, आनन्द सिंह व्यायाम शिक्षक अशोह, आराधना यादव व्यायाम शिक्षक पिलखिनी रहे। लेखापटल मे आदित्य कुमार, रमेश कुमार, संजय कुमार, अमोल सिंह, महेंद्र सिंह, अवधेश सिंह रहे।