भारतीय अवस्थी किसान संगठन ने किसान जागरुकता अभियान के तहत बाजपुर में संगठन की बैठक कर किसानों को जागरूक किया

भारतीय अवस्थी किसान संगठन ने किसान जागरुकता अभियान के तहत बाजपुर में संगठन की बैठक कर किसानों को जागरूक किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। बाराबंकी । भारतीय अवस्थी किसान संगठन की पंचायत किसान जागरुकता अभियान के तहत ग्राम बाजपुर में जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी की अध्यक्षता में हुई।इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम अवस्थी ने रामसनेही घाट क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में किसानों की समस्यायों को सुना और समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। रविवार को भारतीय अवस्थी किसान संगठन की किसान जागरुकता अभियान के तहत बाजपुरवा गांव में पंचायत हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम अवस्थी ने किसानों की समस्यायों को सुना और किसानों को हक हकूक प्राप्त करने के लिए जागरुक किया। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष सन्तोष तिवारी ने किसानों की प्रमुख समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिंचाई विभाग ने क्षेत्र की माइनरों की सफाई सही नहीं करवाई जिसके चलते टेल तक पानी नहीं पंहुच रहा है। मरकामऊ से चौकाघाट मार्गु पर मुंशीपुरवा गांव के सामने चंद वर्षो पूर्व बनाया गया पुल गुणवक्ता युक्त न बनवाएं जाने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।जिसकी टी ए सी द्वारा जांच करवाई जाय तथा जिम्मेदार अधिकारियों से रिकवरी करायी जाय। विकास खंण्ड दरियाबाद के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा सरकारी योजनाओं की धज्जियां उड़ाते हुए लूट घसोट कर रहे हैं पर अंकुश लगे। निःशुल्क बोरिंग योजना में किसानों की बोरिंग करवाई मजदूरी दिलवाई जाय।बंद पडे सामुदायिक शौचालयों को चालू कराया जाय। गरीबों को प्राथमिकता के आधार पर शौचालय दिये जांय आदि विंदुओं पर चर्चा कर किसानों को जागरूक करते हुए संघर्ष करने को तैयार रहने की अपील की गयी महिला जिला अध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव ने किसानों की समस्याओं पर खुलकर विचार व्यक्त किए उन्होंने शौचालय प्राथमिकता के आधार पर दिये जाने की बात शासन प्रशासन से की।इस मौके पर लखनऊ के तहसील अध्यक्ष धर्मदास रावत, ब्लाक अध्यक्ष राम केदार रावत,सुनीता रावत,,पार्बती रावत,फुलझारा रावत, परशुराम गौतम,माधुरी रावत महिला ब्लाक अध्यक्ष दरिया बाद आदि मौजूद रहे।