धान की फसल की क्राफ्ट कटिंग करवा कर धान पैदावार आंकी गई
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के ग्राम किन्तूर में उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह हल्का लेखपाल एंव इफको टोकियो के फील्ड एजेंट आदि के साथ ग्राम किन्तूर के जियालाल किसान के खेत से धान की फसल की कटाई एक्सप्रीमेंट के अनुसार क्राफ्ट कटिंग करवा कर धान की तौल कराई गई जिसमें 18 किलो धान की पैदावार की तौल पायी गई। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह इफ्को टोकियो के फील्ड एजेंट लेखपाल महेन्द्र जायसवाल आदि राजस्व कर्मियों के साथ किन्तूर के जियालाल किसान के धान की फसल का एक्सप्रीमेंट के अनुसार धान की कटिंग करवा कर धान की तौल में 18 किलो धान तौल हुई।