थ्वार्ड पब्लिक स्कूल में प्रभु ईशु की झांकियों के साथ क्रिसमस पर रंगारंग कार्यक्रम

थ्वार्ड पब्लिक स्कूल में प्रभु ईशु की झांकियों के साथ क्रिसमस पर रंगारंग कार्यक्रम

निष्पक्ष जन अवलोकन आगरा।

शिवम् सिकरवार ब्यूरो चीफ आगरा।

 आगरा।आगरा ग्वालियर रोड, रोहता स्थित थ्वार्ड पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्रभु ईशु की झांकियों के साथ क्रिसमस का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों में पढ़ाई के बोझ के बीच उत्साह और खुशी बनाए रखने तथा उन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों से परिचित कराने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के मुख्य अतिथि हिंदुस्तान सी बी न्यूज के एडिटर चोबसिंह सक्सेना, निर्देशक डॉ. आर. के. महेश्वरी, प्रधानाचार्या डॉ. शशी महेश्वरी, उप प्रबंधक मिस शानू महेश्वरी, कोर्डिनेटर सर आकाश भारद्वाज सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ क्रिसमस ट्री का उद्घाटन और प्रभु ईशु के चित्र के सामने कैंडल प्रज्वलन के साथ किया गया। जगमगाती रोशनी, झिलमिलाती बॉल्स, टॉफियां और गिफ्ट पैकट्स ने बच्चों के लिए एक आकर्षक और आनंदमय वातावरण तैयार किया। बच्चों ने जिंगल बेल्स की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया और ईशु के जन्म दिवस पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद साझा किए। डॉ. आर. के. महेश्वरी ने बच्चों को ईशु के एकता और सद्भावना के संदेश से सीख लेने की प्रेरणा दी। स्कूल के बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रभु ईशु के उपदेशों और संस्मरणों को प्रभावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि चोबसिंह सक्सेना ने बच्चों को ईशु के त्याग, क्षमा और बलिदान जैसे गुणों से प्रेरणा लेने की सलाह दी और मेहनत के साथ पढ़ाई कर आगे बढ़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका शोभा बंसल ने किया और इसे सफल बनाने में सभी शिक्षकगण ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम ने बच्चों में खुशी, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए उन्हें सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से अवगत कराया।