जनपद चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को मिला छठा राष्ट्रीय जल एवं जल संचय जन भागीदारी अभियान 1.0 के अन्तर्गत पुरस्कार

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटील द्वारा जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को सम्मानित किया गया वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद चित्रकूट में जल संरक्षण तथा जल संचयन जन भागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के माध्यम से 15,000 से अधिक कार्य कराए गए जिनमें तालाबों का गहरीकरण, सोकपिट, बंधी निर्माण, समतलीकरण, वन क्षेत्र में ट्रेंच, जलतारा, वर्षा जल संचयन स्ट्रक्चर इत्यादि सम्मिलित है। जिसमें आज विज्ञान भवन नई दिल्ली में जनपद चित्रकूट को छठा राष्ट्रीय जल पुरस्कार और जल संचय जन भागीदारी के लिए एक करोड़ धनराशि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।