ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में थाना पहाड़ी पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद।

ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में थाना पहाड़ी पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में थानाध्यक्ष पहाड़ी अनुपमा तिवारी के मार्गदर्शन में थाना पहाड़ी पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद किया। उल्लेखनीय है कि दिनाँक 12.10.2025 को एक वादी द्वारा थाना पहाड़ी में सूचना दी थी कि धीरज पुत्र रामदिनेश उनकी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। सूचना के आधार पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 181/2025 धारा 137(2) बीएनएस बनाम धीरज पुत्र रामदिनेश पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष पहाड़ी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं पीड़िता की बरामदगी हेतु उ0नि0 सुरेश प्रताप सिंह को निर्देशित किया गया। उ0नि0 सुरेश प्रताप सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए मुखविर की सूचना पर पीड़िता को दिनांक 12.10.2025 को बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार करने वाली टीमः- 1.उ0नि0 सुरेश प्रताप सिंह 2. म0का0 स्वाती राजावत