अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ आदर्श करोसिया जिलाध्यक्ष और अमित खरे प्रदेश सचिव मनोनीत
निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। जनपद में अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ (ट्रेड यूनियन) के संगठन विस्तार के तहत ललितपुर में नई नियुक्तियां की गई हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति पर आदर्श करोसिया को जिला अध्यक्ष (ललितपुर) और अमित खरे को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। नेतृत्व पर जताया भरोसा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील मालवीय (गुना), राष्ट्रीय सचिव कुंजविहारी बाबरा और प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद प्रेमी की सहमति पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत बाबा बाल्मीकि ने इन नियुक्तियों की घोषणा की। संगठन को उम्मीद है कि दोनों पदाधिकारियों के अनुभव से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। समाज और कर्मचारी हितों के लिए समर्पित बता दें कि अमित खरे और आदर्श करोसिया लंबे समय से बाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ होने वाले आंदोलनों में दोनों की भूमिका सदैव अग्रणी रही है। उनकी इसी कर्मठता और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोरदार स्वागत और हर्ष का माहौल मनोनयन की सूचना मिलते ही बाल्मीकि समाज और संगठन के पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश विश्वकर्मा (अधिशासी अधिकारी), अमरदीप रजक (वरिष्ठ पार्षद), महेंद्र सिंह यादव (कार्यवाहक सफाई एवं खाद निरीक्षक), सुधीर रावत बाबू, विनीत बाबा बाल्मीकि, कुंजविहारी बाबरा और अमित करोसिया उपस्थित रहे। साथ ही अजय झाझौट, प्रियंक करोसिया, धीरेन्द्र घावरी, कपिल घावरी, सनी बाबरा, अमित रैकवार, बल्लू यादव, राहुल घावरी, पुष्पेंद्र घावरी, अभिषेक करोसिया, रुपेश साहू, अमर मेहरोलिया, अंकित गोदरे, आयुष करोसिया, हर्ष देनवार, नितिन करोसिया और अंकित तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।