27वीं क्षेत्रीय बालक/बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन भव्य रूप से शुरू हुआ।

27वीं क्षेत्रीय बालक/बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन भव्य रूप से शुरू हुआ।
27वीं क्षेत्रीय बालक/बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन भव्य रूप से शुरू हुआ।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।(पहाडी) स्व. लालाभाई पटेल इण्टर कालेज कपना इटौरा के प्रांगण में राजापुर क्षेत्र की 27वीं क्षेत्रीय बालक/बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन भव्य रूप से शुरू हुआ। उद्घाटन पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने किया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर वर्ग के बालक वर्ग मे 200 मीटर दौड़ प्रथम स्थान राजापुर, 1500 मीटर दौड़ प्रथम स्थान सरधुआ धीरू सिंह, 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान नांदी विजय आनंद, 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सरधुआ धीरू सिंह, डिस्कस थ्रो में तेज प्रताप राजापुर प्रथम, 400 मीटर दौड़ अजय यादव छीबों प्रथम स्थान रहे। जूनियर स्तर बालक वर्ग में 800मी दौड़ अंकित यादव नांदी प्रथम, 400मी दौड़ धीरेंद्र मिश्रा बछरन प्रथम, 100मी दौड़ समीरपाल बछरन प्रथम, 60 शाटपुट गोला फेक मे प्रसन्न नांदी प्रथम, डिस्कस थ्रो मे गोलू कपना प्रथम, जूनियर स्तर बालिका वर्ग मे 100मी दौड़ प्राची पाण्डेय राजापुर प्रथम, 200मी दौड़ प्राची पांडेय राजापुर प्रथम, 1500मी दौड़ खुशी सपना प्रथम, 3000मी दौड़ बंदना राजापुर प्रथम रही। प्रधानाचार्य आनन्द कुमार ने बताया कि खेल प्रतियोगिता का आयोजन शासन के निर्देशानुसार हो रहा है विजेता छात्र-छात्राओ को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार का वितरण आयोजको द्वारा किया जा रहा है। जो प्रतियोगिताये शेष रह गयी है सभी गुरुवार को सुबह 8 बजे से कराई जायेगी। खेलकूद के निर्णायक के रूप में सुनील सिंह क्रीड़ा प्रभारी कपना, संजय यादव छीबों, जय सिंह बछरन, अजीत कुमार राजापुर, अमोल सिंह कपना, राजकरन सिंह व्यायाम शिक्षक, रामनारायण साहू ब्लाक व्यायाम शिक्षक पहाड़ी, कृष्ण मुरारी पाण्डेय व्यायाम शिक्षक बक्टा खुर्द, श्यामसुंदर यादव व्यायाम शिक्षक छेछरिया खुर्द, आनन्द सिंह व्यायाम शिक्षक अशोह, आराधना यादव व्यायाम शिक्षक पिलखिनी रहे। लेखापटल मे आदित्य कुमार, रमेश कुमार, संजय कुमार, अमोल सिंह, महेंद्र सिंह, अवधेश सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीकेशन व्यायाम शिक्षक बरेठी ने किया।