25 दिसम्बर को लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर बी डी ओ संजीव कुमार गुप्ता ने भाजपा नेताओं से वार्ता किया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।खण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के मध्य एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी 25 दिसंबर को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी।बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। इसमें लखनऊ आने-जाने के लिए परिवहन साधनों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इस बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, सिरौलीगौसपुर मंडल महामंत्री अमित भैया राम जी, एमएलसी प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह बबलू, दुर्गेश दीक्षित और पुष्पेंद्र शुक्ला सहित दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तथा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।