होली पर्व के दृष्टिगत मुख्यमंत्री द्वारा लोकभवन लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत 1500 करोड़ की धनराशि से 1.86 करोड़ पात्र लाभार्थियो को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का किया गया वितरण

होली पर्व के दृष्टिगत मुख्यमंत्री द्वारा लोकभवन लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत 1500 करोड़ की धनराशि से 1.86 करोड़ पात्र लाभार्थियो को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का किया गया वितरण

निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर। जनपद मीरजापुर के सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में किया गया सजीव प्रसारण, जनप्रतिनिधिगण के द्वारा जनपद के 20 लाभार्थियो को प्रतीकात्मक रिफिल सब्सिडी का दिया गया डेमो चेक जनपद के लगभग 500 लाभार्थियो को वितरित किया गया सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी केन्द्र व प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का हर घर को मिल रहा लाभ -उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग गरीब परिवारो के महिलाओं के चेहरे पर खुशी लाना केन्द्र व प्रदेश सरकार का उद्देश्य - विधायक नगर मीरजापुर | गरीब परिवारो के चेहरे पर खुशी लाने के दृष्टिगत होली त्यौहार के पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियो को निशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल का डेमो चेक वितरण किया गया। प्रदेश के उज्जवला योजना के तहत कुल 1.86 करोड़ पात्र परिवारो को 1500 करोड़ रूपये की धनराशि की निशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल प्रदान किया गया जिससे प्रदेश के गरीब परिवार का होली खुशियो के साथ मनाएं। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का जनपद मीरजापुर के सिटी क्लब में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर उज्जवला योजना के लाभार्थियो जनप्रतिनिधिगण व उपस्थित गणमान्य नागरिको को सजीव प्रसारण दिखाया गया। सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक छानबे रिंकी कोल, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के द्वारा 20 उज्जवला योजना के लभार्थी महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से रिफिल सब्सिडी का डेमो चेक प्रदान किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 500 लाभार्थियो के खाते में गैस सिलेण्डर रिफिल का सब्सिडी प्रदान की गई। सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिला लाभार्थियो व गणमान्य लोगो को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति घरो तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार माताओ, बहनो की सुरक्षा, सम्मान व स्वालम्बन के प्रति निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने एन0आर0एल0एम0, प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना सहित अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी माताएं बहने व गांव के प्रत्येक व्यक्ति योजनाओ के बारे में जानकारी रखे ताकि उसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। विधायक नगर रत्नाकर मिश्र ने ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार संचालित प्रत्येक जन कल्याणकारी योजना गरीब परिवारो के व्यक्तियो/महिलाओ के चेहरे पर खुशी लाना मुख्य उद्देश्य है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत उक्त योजना के अन्तर्गत पात्र महिलाओं को निशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी प्रदान करना जीता जागता उदाहरण है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश को विकसित भारत की तरफ ले जाकर विश्व गुरू बनाना प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ताकि भारत को तरफ कोई भी आंख दिखा न सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए भारत प्रत्येक नागरिक उनका परिवार है सभी समृद्धि के लिए चर्तुमुखी विकास किया जा रहा है। उन्होंने के त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल से त्यौहार की खुशियां दुगनी साबित होगी।