राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आर.पी. विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ भव्य आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आर.पी. विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ भव्य आयोजन

 आर.पी. विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काली जगदीशपुर, नाथनगर, संत कबीर नगर में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी एवं कार्यशील मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट एवं नवाचार से परिपूर्ण कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा गहन मूल्यांकन के उपरांत टीम मार्किंग के आधार पर तृतीय एवं द्वितीय स्थान के लिए 3-3 कार्यशील मॉडलों का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के पूर्व कुलपति रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर नवाचार और अनुसंधान की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान देश के विकास की