करंट की चपेट में आने से दो की मौत , खेत की सिंचाई के दौरान हुआ हादसा*

करंट की चपेट में आने से दो की मौत , खेत की सिंचाई के दौरान हुआ हादसा*

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह सिद्धौर बाराबंकी । असंद्रा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने नायब तहसीलदार रामसनेहीघाट की मौजूदगी में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है । थाना क्षेत्र के रतौली गांव निवासी रामकुमार पाल (48) पुत्र रामलखन रविवार को सुबह अपने परिवार के ही साहब प्रसाद पाल (50) पुत्र श्रीराम के साथ खेत की सिंचाई करने गया था ।बताया जाता है कि सिंचाई के दौरान दोनों एक विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गए फलस्वरूप दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।इसकी जानकारी मिलते ही उनके परिवार में हड़कंप मच गया । रोते बिलखते स्वजन मौके पर पहुंचे । इसी बीच मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने पीड़ित स्वजनों को ढांढस बंधाया । उनकी मौजूदगी में चौकी दिलावलपुर पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।इस हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा है ।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।प्रभारी निरीक्षक असंद्रा आलोक मणि त्रिपाठी के अनुसार खेत की सिंचाई के दौरान विद्युत स्पर्साघात से मौत की सूचना पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।