ग्राम प्रधान एवं स्थानीय प्राधिकारी निकाय के ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

निष्पक्ष जन अवलोकन

ग्राम प्रधान एवं स्थानीय प्राधिकारी निकाय के ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ग्राम प्रधान एवं स्थानीय प्राधिकारी निकाय के ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वजीरगंज(बदायूं) :-आज ग्राम प्रधान एवं स्थानीय प्राधिकारी निकाय के ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र वजीरगंज पर किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी एवं खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश प्राइमरी स्कूलों में संचालित सरकारी विभिन्न योजनाओं के प्रति जन जागरूक करना था जिसके लिए गांवों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉक से आए सभी ग्राम प्रधानों को ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी एवं खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिलाल बदायूंनी ने किया। ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी ने कहा कि ब्लॉक के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधान, प्रधानाध्यापक एवं इंचार्जप्रधानाध्यापक सभी का योगदान है,जिन्होंने अपने गांव में सरकारी विभिन्न योजनाओं के प्रति जन जागरूकता के साथ उत्कृष्ट कार्य किये,जिसके लिए वे सम्मान व बधाई के पात्र हैं। खंडशिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने सभी का धन्यवाद देते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष विनेश मिश्रा, मंत्री सलमान खान,कोषाध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरज शर्मा, मंत्री इंद्रेश, कोषाध्यक्ष हरिओम, एआरपी अनूप कुमार शर्मा,सुमित पटेल,ग्राम प्रधान सक्सेना सीमा, निजामपुर छत्रपाल शाक्य आदि सभी प्रधानों के अलावा सत्येंद्र नाथ कश्यप, प्रवीण वार्ष्णेय अशोक बाबू शर्मा, अनामिका वर्मा,शरद वार्ष्णेय, अभिषेक गुप्ता, मोहित मिश्रा,अमित,योगेंद्र सागर, सुजीत सक्सेना,राजेश, भागीरथ, हिम्मत सिंह, प्रदीप, नीरज वर्मा, संजय सिंह, अंशु वार्ष्णेय, जरीन खां, रेनू सक्सेना,पूजा आदि लोग मौजूद रहे।