थाना महुली,परिसर अधिकारीयों ने सुनी जनता की फरियाद

थाना महुली,परिसर अधिकारीयों ने सुनी जनता की फरियाद

जनपद संत कबीर नगर के महुली थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप जिलाधिकारी धनघटा एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। थाना समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिकायतों के समाधान के लिए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा मौके पर जांच हेतु राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से समाधान कराया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर आख्या प्रस्तुत करें। इस अवसर पर थाना प्रभारी, राजस्व विभाग के अधिकारीगण, पुलिस कर्मी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।