सत्यानंद बने तहसील बार संघ के अध्यक्ष
निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।
रुद्रपुर (देवरिया)। तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम शुक्रवार को दोपहर बाद घोषित कर दिए गए। कुल 68 में से 65 मत पड़े, जबकि 1 मत अवैध पाया गया। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतगणना शुरू होते ही परिसर में अधिवक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। अध्यक्ष पद पर हुए सीधे मुकाबले में सत्यानंद पाण्डेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 मत प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी आनंद कुमार सिंह को 25 मत मिले। इस तरह सत्यानंद पाण्डेय ने कुल 15 मतों के अंतर से विजय हासिल की। परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। रामेश्वर मणि त्रिपाठी को 33 मत प्राप्त हुए, जबकि बृजकिशोर सिंह को 32 मत मिले। एक—एक मत गिनने के दौरान अधिवक्ताओं की सांसें थमी रहीं और अंततः मात्र 1 मत के अंतर से रामेश्वर मणि त्रिपाठी विजयी घोषित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार शुक्ला ने भारी बढ़त बनाई। उन्हें कुल 44 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सत्यपाल यादव को 20 मतों से संतुष्ट होना पड़ा। पंकज शुक्ला ने 24 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, जिसे उनके समर्थकों ने उत्साहपूर्वक मनाया। इसी बीच तीन पदों पर निर्विरोध चयन पहले ही हो चुका था। महामंत्री पद पर विनोद कुमार पाठक, कनिष्ठ मंत्री पद पर कृष्णमूर्ति मणि त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष पद पर शशि भूषण मिश्रा निर्विरोध चुने गए, जिनका अधिवक्ता समुदाय ने स्वागत किया। पूरे चुनाव के दौरान अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। न्यायालय परिसर, अधिवक्ता कक्षों और गलियारों में सुबह से ही गहमागहमी बनी रही। प्रशासन और बार समिति की ओर से शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान के लिए पूरी व्यवस्था की गई थी, जिसके चलते चुनाव बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर एसडीएम हरिशंकर लाल, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, सुलह अधिकारी फणिंद्र नाथ पांडेय, वशिष्ठ नारायण पांडे, परशुराम मिश्रा, राजेश्वरी मिश्रा, विश्व विजय कुमार मल्ल, नागेंद्र राव, सुधांशु मौली ओझा, अशफाक अहमद, रमेश चंद्रमणि, बीके सिंह, भूपेंद्र शर्मा, सुरेश यादव, विजय सिंह, रामाश्रय पांडे, शशि भूषण निगम, प्रकाश नारायण शुक्ला, प्रमोद सिंह, राजशरण सिंह उर्फ भोला सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, कौशल पति पाठक आदि अधिवक्ताओं ने चुने हुए बार संघ के पदाधिकारीयो को बधाई दिया।