कोडीनयुक्त कफसिरप के अवैधविक्रय कीरोकथाम हेतु सघनअभियान चलाया

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह फतेहपुर(बाराबंकी)जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में कोडीनयुक्त कफसिरप के अवैधविक्रय कीरोकथाम हेतु सघनअभियान चलाया जा रहा है इस क्रममेंजिला औषधि निरीक्षक राजिया बानो ने नगर सहित क्षेत्र के तीन औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिष्ठानों में फार्मासिस्ट की अनिवार्य उपस्थिति, औषधियों के समुचित रख-रखाव और क्रयविक्रय अभिलेखों की जांच करनाऔर अवैध दवा बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु चलाया जा रहा है। निरीक्षण दौरान फतेहपुर बस स्टैंड स्थित मेसर्स छाया फार्मा और आईजीआरएस शिकायत के आधार पर बिलौली हजरतपुर चौराहा स्थित मेसर्स अंसारी मेडिकल स्टोर की गहन जांच की गई। जांच में अंसारी मेडिकल स्टोर में कई अनियमितताएं पाई गई।अंसारी मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट के सत्यापन से जुड़ी कमियां सामने आने पर शिड्यूल्ड औषधियों के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई। प्रतिष्ठान में पाई गई कमियों को निरीक्षण आख्या में विस्तार से दर्ज किया है।औषधिनिरीक्षक ने औषधि व प्रसाधन सामग्री अधिनियम1940 तथा नियमा वली 1945 के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारीकर प्रकरण सहायक आयुक्त(औषधि)अयोध्या मण्डल को भेजा हैअधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।इसके अतिरिक्त, संदेह के आधार पर दोनोंमेडिकल स्टोरों से कुल दो औषधियों के नमूने संग्रहीत किए गए हैं। इन नमूनों को विश्लेषण के लिए राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला, आगरा भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।