संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर के डाक्टर गौरव नारायन के पिता जगदीश नारायन का हृदय गति रुक जाने से निधन

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर के डाक्टर गौरव नारायन के 65 वर्षीय पिता जगदीश नारायन की हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया है। जनपद सीतापुर के रामपुर मथुरा के 65 वर्षीय जगदीश नारायन का बीती रात हृदयाघात से निधन हो गया।की सूचना पर संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर के सी एम एस डाक्टर अजय कुमार प्रियदर्शी की अध्यक्षता में अधीक्षक डाक्टर इकबाल, डाक्टर गौरव कृष्ण, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर नीरज वर्मा, डाक्टर हसन सलीम एंव स्वास्थ्य कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।