राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में मोहन दूसरी रैंक अभय सिंह 91 वीं और स्वाती वर्मा 208 रैंक मिली
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।न शिक्षक न कोई संसाधन, न स्मार्ट क्लास, न आई सी टी लैब, न इन्वर्टर, न आर ओ न वाटर कूलर।यहाँ तक जब सारे विद्यालयकायाकल्प के तहत सारी सुविधा से सम्पन्न है वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय डूंडी में आज तक बाउंड्रीवाल तक नहीं बन पाई है लेकिन तमाम कठिनाइयों व अभावों के बावजूद प्रधानाध्यापक मनीष कनौजिया की अगुवाई में विद्यालय के छात्र ब्लॉक जिले प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में हर साल अपने प्रदर्शन से विभाग व समाज में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। विद्यालय के छात्र मोहन को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में मोहन को जिले में दूसरी रैंक अभय सिंह को 91 व स्वाती वर्मा को 208 वीं रैंक मिली है सभी छात्र किसान व बी पी एल परिवार के हैं।मंजिले उनको मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। पूरा विद्यालय चारागाह में तब्दील होने के कारण हमेशा आवारा पशुओं का आतंक बना रहता है।हैण्डपम्प खराब होने के कारण शुद्ध पानी भी नहीं मिलता।समाज व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार हैं विद्यालय।गांव वालों का परिसर में कब्जा बना रहता है।