थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी) थाना क्षेत्र में शनिवार देर रातएक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीररूप से घायल हो गया। उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह घटना बुधियापुर गांव के पास हुई।घायल युवक की पहचान धौंसार गांव निवासी प्रदीपकुमार पुत्रराजा राम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रदीप कुमार अपनी बाइक से जा रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थीकि प्रदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक के परिजनों को सूचनादेकर। परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस परिजनों ने घायल प्रदीप को तुरंत फतेहपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसका उपचार किया।