उग्र आवारा कुत्तों ने 2 माह की बछिया को नोचकर मार डाला ग्रामीण खौफ जदा पशुपालन विभाग से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की गयी

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।आवारा कुत्तों ने गाय की बछिया को नोच कर मार डाला।उग्र आवारा कुत्तों को ग्रामीणों ने खदेडा तब अन्य पशु बचे। बुधवार की सुबह करीब 7 बजे कोटवाधाम चौराहे पर दर्जनों आवारा कुत्ते कार व बाइक को खदेडते दिखे।जो थोडी देर में श्रीमती गुड़िया देवी के घर में घुसकर टीन के पास बंधी दो माह की बछिया पर हमला बोल उसे नोचकर मार डाला।तब ग्रामीणों ने उग्र आवारा कुत्तों को खदेडा तब अन्य पशुओं की जान बची।भीषण गर्मी में आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण खौफ जदा दिख रहे हैं।श्री मती गुड़िया देवी ने बताया है कि उपरोक्त कुत्ते गांव के नहीं हैं इन्हें बाहर से लाकर कोई छोड गया है जो पशुओं पर जानलेवा हमला कर मार डालते हैं।गुडडू बाजपेयी,भुल्लर शाहू,शुभम सिंह एडवोकेट आदि ने अखबार के माध्यम से पशुपालन विभाग से मांग किया है कि उपरोक्त आवारा कुत्तों को पकडवा कर ग्रामीणों व पशुओं की सुरक्षा कराई जाय।