किसानों की समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई,

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)किसानों की समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई,जिसमें थाना घुंघटेर क्षेत्र में प्रस्ता वित बैठक भारतीय किसान यूनियन केपदाधिकारियों (अराजनैतिक)के बैनर तले किसान आंदोलन से पहले संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित हुई। जिसमें उपजिलाधिकारी कार्तिकेयसिंह, क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया,तहसीलदार वैशाली अहलावत और कोतवाल घुंघटेर बेचू सिंह यादव उपस्थित रहे। किसान नेताओं ने अंश निर्धारण में त्रुटियों,भूमि विवादों और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होने जैसी समस्याओं को उठाया।उन्होंने बताया कि गलत अंश निर्धारण के कारण किसानों को राजस्व अभिलेखों में दिक्कतें आ रही हैं,और उन्हेंबार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त, किसानों ने नाप-जोख, पैमाइश और दाखिल-खारिज(म्यूटेशन)की प्रक्रिया में हो रही देरी पर भी चिंता व्यक्त की।उनका आरोप थाकि इन प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब से उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं। एसडीएम कार्तिकेयसिंह ने किसानों की समस्याओं को ध्यान से सुना।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अंश निर्धारण से जुड़ी सभी शिकायतों की जांचकर तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।उन्होंनेआश्वासनदिया।कि जिन किसानों के कागजात सही पाए जाएंगे,उनके मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी और कोतवाल ने कानून-व्यवस्था बनाए रखनेऔर समस्याओं के शांतिपूर्णसमाधान में सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जिलाध्यक्ष रामबरन वर्मा के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष सुधाकर वर्मा, तहसील अध्यक्ष मुकुंदी लाल वर्मा, फतेहपुर महासचिव अभिषेक बाजपेई, निंदुरा ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान यादव के साथ धर्मपाल सिंह, चेतराम राजपूत, अम्बर प्रसाद यादव और प्रदीप कुमार सहित कई पदाधिकारी और किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष रामबरन वर्मा ने अंत में कहाकि यदि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ,तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगाप्रशासन से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।