यमुना नदी में डूबती महिला को थाना राजापुर पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए बचाया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।दोपहर लगभग 2:00 बजे थाना राजापुर जनपद चित्रकूट में जरिये पीआरवी 5569 द्वारा सूचना मिली कि यमुना ब्रिज पर से एक अज्ञात महिला जो लगभग 45 साल की है वह ब्रिज से यमुना नदी में कूद गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष राजापुर पंकज तिवारी मय हमराह आरक्षी अजय मिश्रा,आरक्षी पवन राजपूत , आरक्षी राहुल व पीआरवी 5569 द्वारा तत्काल मौके पर जाकर स्थानीय गोताखोरों व नाव की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन करवाकर महिला को यमुना नदी से बाहर निकाला गया। महिला बेहोश थी जिसे पुलिस द्वारा स्वास्थ्य केंद्र राजापुर एंबुलेंस की सहायता से भिजवाया गया। महिला के होश आने पर महिला ने अपना नाम चंदनिया पत्नी अरुण कुमार निवासी अजरौली थाना महेवा घाट जिला कौशांबी उत्तर प्रदेश बताया। वर्तमान में महिला स्वस्थ है परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों द्वारा चित्रकूट पुलिस की तत्परता के लिए धन्यवाद कहा।