माँ शारदा जूनियर हाईस्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सम्पन्न

माँ शारदा जूनियर हाईस्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सम्पन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।

 रूद्रपुर (देवरिया)। माँ शारदा जूनियर हाईस्कूल नकईल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में राम जी सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य बृजेश कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आदरणीय आकाश जी, प्रत्युष विहार रुद्रपुर के प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह, उमेश कुमार त्रिपाठी, मुकेश निषाद, सलोनी मिश्रा, श्रेया शर्मा, साक्षी त्रिपाठी, काजल मौर्य, रिया गौड़, जगदीश पाण्डेय व निशांत कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के मॉडल, प्रोजेक्ट और वैज्ञानिक प्रयोगों का अवलोकन किया तथा उनकी मेहनत, नवाचार और प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा की। विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया गया। कक्षा 8 से राज भारती, आदित्य सिंह, सीजान, शेख गौरव विश्वकर्मा तथा कृष्णा को विजेता घोषित किया गया। कक्षा 7 से अभय, अतुल यादव, हिमांशु यादव और अभिनंदन को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 6 की बालिकाओं—विद्या साहनी, अनुष्का साहनी और संजना विश्वकर्मा—ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अवार्ड हासिल किया। वहीं कक्षा 4 से अनन्या सिंह, लक्ष्मण भारती, सलोनी भारती और दिव्या विश्वकर्मा को पुरस्कार प्रदान किया गया। अतिथियों ने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनी बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण व जिज्ञासा को बढ़ावा देती है और भविष्य में उन्हें नवाचार की दिशा में प्रेरित करती है। प्रबन्धक दिग्विजय सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्या मोनिका सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।