भारतीय अवस्थी किसान संगठन ने नगर निगम कार्यालय लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया

भारतीय अवस्थी किसान संगठन ने नगर निगम कार्यालय लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। लखनऊ / बाराबंकी ।भारतीय अवस्थी किसान संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता की अगुवाई में सैकड़ों किसानों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।अपर नगर आयुक्त से वार्ता कर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम अवस्थी के आह्वान पर लखनऊ के नगर निगम कार्यालय पर भारतीय अवस्थी किसान संगठन के लखनऊ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बाराबंकी के जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ राजधानी लखनऊ स्थित नगर निगम कार्यालय पर सुबह से धरना प्रदर्शन शुरु किया। जानकारी मिलते ही प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। किसान नेता स्ट्रीट लाइट लगवाने, अतिक्रमण हटाने ,वेरी होटल के पास नाली बनवाने,मधुवन विहार इलाके में पानी की निकासी आवारा कुत्तों को पकड़वाने सहित 10 सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र पर नगर के अपर आयुक्त से वार्ता कर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। इस मौके पर मंण्डल अध्यक्ष लखनऊ जिला कार्यकारिणी लखनऊ तथा पडोस जनपदो से आये फुलझारा धर्मदास रावत, माधुरी रावत, शिवकुमारी गुप्ता,पुष्पा देवी सहित सैकड़ों लोग धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।