फतेहपुर मे लोजपा कार्यालय मे सदस्यता व कार्यकर्ता की बैठक हुई सम्पन्न मे /प्रदेश अध्यक्ष गीता देवी रही मौजूद

फतेहपुर मे लोजपा कार्यालय मे  सदस्यता व कार्यकर्ता की बैठक हुई सम्पन्न मे /प्रदेश अध्यक्ष गीता देवी रही मौजूद

निष्पक्ष जन अवलोकन/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/ फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर सूरतगंज मार्ग स्थित लोजपा कार्यालय पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष गीता देवी की अगुवाई में सदस्यता अभियान और कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रोली राज वंशी ने की वही प्रदेश अध्यक्ष गीता देवी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी बहनें सदस्यता अभियान को सफल बनाने मे हम सबका पूर्ण सहयोग करे। साथ ही चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करें। बाराबंकी जिला अध्यक्ष दीक्षा गौतम ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने विधानसभा स्तर पर बैठकें कर सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर जोर दिया। उनका कहना था कि गांव-शहर के लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। कार्यक्रम में एडवोकेट शाइमा खान,लखनऊ जिला प्रभारी सुमन सिंह,बाराबंकी नगर अध्यक्ष अंजलि सैनी,फतेहपुर नगर अध्यक्ष,बेलहरा नगर पंचायत की पप्पी सैनी और फतेहपुर ब्लॉक अध्यक्ष ऊषा रावत सहित सैकड़ो की संख्या महिला-पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।