पूर्व उपसभापति अखिलेंद्र शाही की माता के निधन पर रेडक्रॉस ने जताया शोक

पूर्व उपसभापति अखिलेंद्र शाही की माता के निधन पर रेडक्रॉस ने जताया शोक

निष्पक्ष जन अवलोकन । रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।

 उपमुख्यमंत्री व रेडक्रॉस चेयरमैन ब्रजेश पाठक ने भेजा शोक-पत्र

देवरिया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव एवं उत्तर प्रदेश राज्य रेडक्रॉस शाखा के पूर्व उपसभापति अखिलेंद्र शाही की पूज्य माता के निधन पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शोकाकुल परिवार के बीच उपस्थित नहीं हो सके। इस कारण उत्तर प्रदेश रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के माध्यम से शोक-पत्र भेजकर उन्होंने अपनी संवेदना प्रकट की। शोक-पत्र में माननीय ब्रजेश पाठक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए अखिलेंद्र शाही एवं उनके परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। पत्र में कहा गया कि रेडक्रॉस परिवार इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। उल्लेखनीय है कि दिवंगत माता जी की तेरहवीं गुरुवार, 25 दिसंबर को संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।