पूरे जनपद मे धूमधाम से मनाई होली, एक दूसरे को गले लगाकर दी बधाई
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी पूरे जनपद मे बुधवार को रंगों का पर्व होली भारी उत्साह के साथ मनाई गई, इस दौरान एक तरफ जहां युवाओं ने शहर के अन्दर कपड़ा फाड होली खेल कर उत्साह का प्रदर्शन किया वही तमाम लोग शराब के नशे मे धुत्त होकर जोश मे होश खोते नजर आये सोमवार देर रात होलिका दहन के बाद दूसरे दिन मंगलवार को चन्द्र ग्रहण होने के कारण होली का रंग नही खेला गया तीसरे दिन वुधवार सुबह से जो दौर रंग गुलाल लगाने का चला वह दोपहर दो बजे तक भारी उत्साह के साथ चलता रहा, शहर के अन्दर प्रत्येक वर्ष निकाली जाने लाली होली की प्रभात फेरी मे हरवर्ग के लोगो की भागी दारी रही युवाओ ने डीजे की धुन पर जकर कपडा फाड होली खेली,जिला अस्पताल मे सुबह 11 बजे से शाम तक एक सैकडा से अधिक लोग घायल अवस्था मे लाये गये जिसमे अधिक तर लोग शराब के नशे मे धुत्त थे, होली का हुडदंग शांति व्यवस्था न भंग करे इसके लिए जिला प्रशासन तत्पर रहा और समय समय पर वरिष्ठ अधिकारी मातहतो से फीड बैग लेते रहे








