अनुदेशक समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श

अनुदेशक समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई महत्वपूर्ण  मुद्दों पर विचार विमर्श

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी। अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी गांधी द्वारा अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक कर अनुदेशकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने अनुदेशकों के नियमितीकरण, महिला अनुदेशकों को बाल्य देखभाल अवकाश प्रदान किए जाने, कैशलेस चिकित्सा योजना की राज्यज्ञा जारी होने के बाद उसके अतिशीघ्र क्रियान्वयन तथा मानदेय बढ़ोतरी के एरियर भुगतान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को विस्तार से रखा। जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुरोध किया कि इन सभी समस्याओं को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि प्रदेश के हजारों अनुदेशकों को राहत मिल सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें शासन तक पहुंचाने एवं सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला आई टी सेल मीडिया प्रभारी दिलीप तिवारी , आनंद शुक्ला , कार्यालय प्रभारी संजय पाण्डेय जी उपस्थित रहे।