नगर पालिका परिषद बिल्सी द्वारा निकाली गयी निविदा के कार्य को बिना पूर्ण मानक के विपरीत कार्य किये धनराशि निकाले जाने का सभासदों ने लगाया आरोप ,उपजिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी । नगर पालिका परिषद बिल्सी के सभासद गणों ने आज बिल्सी तहसील पहुचकर उपजिलाधिकारी बिल्सी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा जिसमें उनके द्वारा बताया गया है कि नगर के अलग अलग वार्डो में डाली जा रही पानी की पाइप लाईन को मानक के अनुरूप नहीं डाली गयी है तथा नगर पालिका परिषद बिल्सी जनपद बदायूँ में निकाली गयी इसी कार्य की निविदा के अनुसार कार्य को बिना पूर्ण / मानक के विपरीत कार्य का भुगतान नगर पालिका के अधिकारियो/ बाबूओं की सांठ-गांठ कर निकाल लिया गया है जिसकी प्रार्थीगणों द्वारा मौखिक / प्रार्थना पत्र / जनसुनवाई के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया परन्तु उक्त कार्य के बारे में किसी अधिकारी ने काई भी ठोस संज्ञान नहीं लिया तथा इस सम्बन्ध में उक्त ठेकेदार से मौखिक रूप से अवगत कराया गया तो उक्त ठेकेदार द्वारा राजनीतिक प्रभाव को दिखाते हुऐ प्रार्थीगणों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा उक्त कार्य की पुनः मांग की गयी है कि किसी अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा उक्त नगर पालिका परिषद बिल्सी में डाली गयी पानी की पाइप लाईन की जांच कराया जाना जनहित में अति अवाश्यक है जिससे हो रहे भ्रष्टाचार कर सरकारी धन का गवन / दुरूपयोग रुक सकें तथा नगर में डाली जा रही पानी की पाइप लाईन के पाइपों की गुणवत्ता सही हो सके। सभासदों ने बताया कि नगर पालिका परिषद बिल्सी में डाली गयी पानी की पाइप लाईन मानक के अनुरूप नहीं है जिसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाए ।।









