संविलयन विद्यालय बढनौमी में स्कूल बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली

निष्पक्ष जन अवलोकन

संविलयन विद्यालय बढनौमी में स्कूल बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली

बदायूं/बिल्सी ।उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से स्कूल चलो अभियान का नया सत्र शुरू हो गया है, इसी के अंतर्गत, संविलयन विद्यालय बढनौमी में स्कूल बच्चों की रैली निकाली गई तथा गांव के गणमान्य व्यक्तियों से भी संपर्क किया गया तथा बच्चों के नवीन नामांकन कराने के लिए भी प्रेरित किया गया गांव के लोगों को बताया गया कि जिसका उद्देश्य 6-14 वर्ष के ड्रापआउट बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकित कराना है। यह अभियान दो चरणों (1-15 अप्रैल और 1-15 जुलाई) में चलेगा, जिसमें बिना किसी दस्तावेज़ की बाध्यता के एडमिशन, नामांकन कराएऔर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्ञान सिंह राजेश गुप्ता मनोज कुमार प्रज्ञा वार्ष्णेय राजेश कुमार प्रेमपाल सुशील कुमार आदि मौजूद थे