तीन दिन चला यमुना में एसडीआरएफ का सर्च अभियान फिर भी हाथ रहा खाली

तीन दिन चला यमुना में एसडीआरएफ का सर्च अभियान फिर भी हाथ रहा खाली

निष्पक्ष जन अवलोकन।

दिव्यांश प्रताप सिंह।

फ़तेहपुर। तीन दिन चला यमुना में एसडीआरएफ का सर्च अभियान फिर भी हांथ रहे खाली खागा- किशनपुर के भूपेंद्र सिंह पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने शनिवार को यमुना किनारे गए और वहीं यमुना नहाने के लिए नदी में घुसे और फिर बाहर नहीं निकल पाए। शनिवार को स्थानीय मछुवारों और रविवार सुबह से एसडीआरएफ की 14 सदस्यीय टीम द्वारा रविवार सोमवार , और मंगलवार तक सर्च अभियान चलाया गया किशनपुर यमुना पुल से नरौली तक के यमुना घाट नालों और किनारों में एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया पर सफलता नहीं मिली। एसडीआरएफ कमांडर रजत कुमार ने बताया हम लोगों ने अपना पूरा प्रयास कर लिया है अमूमन 36 से 50 घंटे में बॉडी ऊपर आ ही जाती है पता नहीं क्यों इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। आज से हम अपना सर्च अभियान बंद कर रहे हैं।