ग्राम पंचायत जदवापुर में चकबंदी प्रक्रिया धारा 6 को लेकर हुई बैठक ग्राम प्रधान की मौजूदगी में चकबंदी प्रक्रिया खत्म करने किसानों ने की मांग

ग्राम पंचायत जदवापुर में चकबंदी प्रक्रिया धारा 6 को लेकर हुई बैठक  ग्राम प्रधान की मौजूदगी में चकबंदी प्रक्रिया खत्म करने किसानों ने की मांग

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जदवापुर में चकबंदी की धारा 6 के प्रकाशन एंव चकबंदी प्रक्रिया को लेकर एस ओ सी,सी ओ चकबदी,ए सी ओ, कानून गो लेखपाल आदि के साथ साथ बैठक हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज,एस डी एम न्यायिक रामसनेही घाट आकांक्षा गुप्ता,, तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा आदि ने चकबंदी प्रक्रिया धारा 6 के प्रकाशन पर ग्रामीणों से चकबंदी प्रक्रिया पर वार्ता की जिसपर बैठक में उपस्थित सभी किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया खत्म कर देने की बात बैठक में मौजूद अधिकारियों के समक्ष रखी।ग्राम प्रधान सन्तोष कुमारी,अनूप विश्वकर्मा, मनीष, रामपाल विश्वकर्मा, सहित सैकड़ों किसान बैठक में मौजूद रहे।