क्षेत्र के विद्यालयों में बाल दिवस मनाया गया।
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर।प्राथमिक विद्यालय मीरापुर के प्रांगण में बाल दिवस के अवसर केक काटकर स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया गया व बाल मेला का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुजफ्फर हुसैन प्रधानाध्यापक अमरदीप शिवाजी मिश्र आकाश वर्मा सहायक अध्यापक मनोज कुमार व कुमकुम रानी शिक्षामित्र उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय बदोसरांय प्रथम मे अभिषेक सिंह ने बाल दिवस के अवसर पर केक काट कर बच्चों के साथ स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस मनाया बाल मेला का आयोजन भी किया गया। प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में महेश सिंह ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और बाल मेला का आयोजन किया। सीतादेवी महाविद्यालय में बाल दिवस मनाया गया इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार के खेलो का आयोजन हुआ। छात्रों ने बड़े उत्साह से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 करुणेश तिवारी ने बच्चों को बधाई देते हुए बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप मनाया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चों के प्रति बेहद प्रेम और स्नेह था। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। आज 14 नवंबर का दिन पंडित नेहरू के साथ-साथ बच्चों को भी समर्पित है। महाविद्यालय के निदेशक अभिषेक शुक्ला ने छात्रों बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहाकि प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।ये उत्कृष्ट लेखक, इतिहासकार और आधुनिक भारत के निर्माता थे । पंडित नेहरू कहते थे कि बच्चे राष्ट्र के निर्माता हैं। बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं और उनका ध्यान से और प्यार से लालन पालन किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के भविष्य और कल के नागरिक हैं।पंकज शुक्ला ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीऔर नेहरू जी की जयंती पर उन्हें उनके महान कार्यों के लिए याद कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय के प्राध्यापको ने उपस्थित होकर नेहरू जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरिया में आशुतोष वर्मा, रामानंद आदि अध्यापकों ने बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया।