अभाक्षम वीरांगना प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न, संगीता सिंह बनीं जिलाध्यक्ष

अभाक्षम वीरांगना प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न, संगीता सिंह बनीं जिलाध्यक्ष

वीरांगनाओं की परंपरा को जीवित रखना ही मेरा संकल्प— संगीता सिंह

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।

 देवरिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (वीरांगना प्रकोष्ठ) की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के न्यू कॉलोनी स्थित एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल में प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सीमा सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और वीरांगनाओं की स्मृति में नमन के साथ हुआ। इस अवसर पर संगठन की एकता, महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा का संकल्प लिया गया। बैठक में संगीता सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला (वीरांगना प्रकोष्ठ), देवरिया की जिलाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पुष्पवर्षा एवं तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। बैठक का वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर उठा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संगीता सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि वीरांगनाओं की गौरवशाली परंपरा को जीवित रखना और समाज में महिलाओं को संगठित करना ही मेरा संकल्प है। उन्होंने कहा कि वे संगठन के विस्तार, महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगी। साथ ही महारानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज की महिलाओं को जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत, संरक्षक कमलेश्वर सिंह, बृज बिहारी सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, मंत्री संजय सिंह, राणा प्रताप सिंह, यशवंत सिंह, रणविजय सिंह, सुशील सिंह सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। संगीता सिंह के मनोनयन पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, नगर पंचायत बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, प्रधानाचार्य अजय मणि त्रिपाठी, युवराज प्रताप सिंह, अनंत वर्मा, दीपक मौर्या, सोनू पांडेय, मनीष पांडेय, अवनींद्र पांडेय, गौरीशंकर राव, कैप्टन हरिकेश सिंह, डॉ. मिथिलेश सिंह, वकील सिंह, कमलेश मिश्रा, कृष्ण कुमार पांडेय, सिद्धार्थ सिंह, संजय यादव, धनंजय सिंह, सुमन तिवारी, गीता वर्मा, सुमन राव, अजीत सिंह, सुनील यादव आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।