सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में बन्दरों का आंतक बन्दरों से निजात नहीं दिलवा पा रहा है वन विभाग

सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में बन्दरों का आंतक बन्दरों से निजात नहीं दिलवा पा रहा है वन विभाग

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट।। सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र में बन्दरों का आतंक रोटी लेकर आ रही लडकी को बन्दर ने दौड़ाया 19 वर्षीय पूजा पुत्री छत से नीचे गिरी हुयी घायल परिजन उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर लाये जंहा उसका इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। मंगलवार की सुबह करीब 8,30 बजे तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम लोधपुरवा निवासी सुनील कुमार की 19 वर्षीय बेटी पूजा घर की छत से रोटी लेकर नीचे उतर रही थी तभी बन्दरों ने पूजा पर हमला कर दिया वह छत से नीचे गिरकर चोटिल हो गई।परिजन पूजा को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर लाये जंहा उसका उपचार चल रहा है।