विश्व मानव अधिकार दिवस पर गाजीपुर में सम्मान समारोह | MAH इंटर कॉलेज में विशेष परिचर्चा
निष्पक्ष जन अवलोकन
प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन के तत्वावधान में आज गाजीपुर के MAH इंटर कॉलेज में एक महत्वपूर्ण परिचर्चा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हाजी डॉक्टर इश्तियाक अहमद ने की, जिन्होंने मानव अधिकारों के संवर्धन एवं समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे डॉ. राकेश कुमार मिश्रा (अपर पुलिस अधीक्षक नगर, गाजीपुर)। उन्होंने अपने संबोधन में मानव अधिकारों की रक्षा को पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी बताते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सामूहिक प्रयासों की महत्ता पर प्रकाश डाला।परिचर्चा में विशेषज्ञ वक्ताओं ने मानव अधिकार संरक्षण, सामाजिक समरसता, कानून का सम्मान और भ्रष्टाचार उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा, शिक्षा, मानव अधिकारजागरूकता एवं प्रशासनिक योगदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक लोगों को सम्मानित भी किया गया।अंत में जिला अध्यक्ष हाजी डॉक्टर इश्तियाक अहमद ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों और गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।