विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण में नेटवर्क आदि समस्याओं का सामना कर रहे है बी एल ओ आदि
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौली गौसपुर । क्षेत्र के मरकामऊ गांव में चल रहे विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कई बाधाएं आ रही हैं। नेटवर्क समस्या और बाहर कमाने गए मतदाताओं का पता न मिल पाना इस प्रक्रिया में मुख्य चुनौती बन गया है। विधानसभा रामनगर क्षेत्र के मरकामऊ गांव में कुल पांच बूथ बनाए गए हैं। यहां हिंदी मतदाता सूची को अंग्रेजी में अनुवादित करने के कारण अधिकांश मतदाताओं और उनके पिता के नाम मिसमैच हो गए हैं। इस समस्या के चलते 397 मतदाताओं को सत्यापन के लिए नोटिस भेजे गए हैं। बीएलओ रविंद्र गुप्ता ने बताया कि हिंदी सूची को अंग्रेजी में बदलने पर नामों में गड़बड़ी हो रही है। जिससे अधिकांश मतदाताओं व उनके पिता के नाम मिशमैच है इसके अतिरिक्त मतदाता और उनके पिता के मध्य 50 से अधिक वर्ष आयु अंतर और मतदाता और पिता के बीच 15 वर्ष से कम आयु का अंतर सहित 6 विसंगतियों को लेकर मरकामऊ बूथ पर 397 ऐसे मतदाताओं का सत्यापन निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिस जारी कर कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कई मतदाता अपने परिवार सहित गांव से बाहर रहकर मजदूरी कर रहे हैं, जिससे गांव में संपर्क के बावजूद उनके मोबाइल नंबर और पते नहीं मिल पा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, गांव में मोबाइल ऐप की सर्वर समस्या भी पुनरीक्षण कार्य में बाधा डाल रही है। यह तकनीकी दिक्कत बीएलओ के लिए डेटा संग्रह और सत्यापन को और जटिल बना रही है। इस दौरान निधि मौर्य, माया देवी, सुमन मौर्य और वीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।